इरकॉन के बारे में
इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड(इरकॉन), केन्द्र सरकार (रेल मंत्रालय) द्वारा कम्पनी अधिनियम,1956 के अंतर्गत 28 अप्रैल,1976 को मूल रूप से "इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड" के नाम से निगमित की गई एक सरकरी कम्पनी है गुणवत्ता,प्रतिबध्दता और निष्पादन में सुसंगति के लिये विख्यात इरकांन सार्वजनिक क्षेत्र की एक अग्रणी टर्नकी निर्माण कंपनी है भारत के कई राज्यों और अन्य देशो में इरकॉन का व्यापक प्रचलन है,( मलेशिया, नेपाल, बंगलादेश, मोजाम्बिक, इथियोपिया, अफगनिस्तान, यू.के., अल्जीरिया और अब श्रीलंका ) ।

इरकॉन एक विशेषित निर्माण संगठन है जिसमें अवसंरचना के क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों और सेवाऒं का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है फिर भी, रेलवे और राज्मार्ग निर्माण,ई.एच.टी.इत्यादि इरकॉन की आंतरिक सक्षमता के क्षेत्र हैं ।

इरकॉन न सिर्फ अत्याधिक प्रतियोगी क्षेत्र में, बल्कि भारत और विदेशो के कठिन भू भाग और प्रदेशो में भी प्रचालन करती है? यह मह्त्वपूर्ण राष्ट्रीय निर्माण परियोजनाओं में एक सक्रिय प्रतिभागी हैं अबतक इरकॉन भारत में 280 से अधिक अवसंरचनात्मक परियोजनाएं और दुनिया भर के 21 से भी अधिक देशों में 90 से अधिक परियोजनाएं पूरी कर चुकी हैं ।
समाचार
पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र
प्रबन्ध निदेशक की मेज से
श्री मोहन तिवारी

संदेश के लिऐ क्लिक करें
दृष्टि

सर्वोच्च श्रेणी की अंतर्राष्ट्रीय निर्माण कम्पनियों और अवसरंचनात्मक सुविधादात में से एक होनाः आवर्त्त, लाभप्रद्दता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता और निष्पादन में समयपरकता और टर्नकी आधार पर विश्वस्तरीय निर्माण द्वारा देश के लिये सम्पदा निर्माण और सर्वश्रेष्ठ व्यवहार, प्रतिबद्दता, चिन्ताओं में भागीदार और ग्राहकोन्मुख कार्पोरेट मूल्य की शर्तों में।

लक्ष्य

(i) भारत और विदेश में आर्थिक परिदृश्य के बदलाव के कारण अवसरंचना विकास के निर्माण क्षेत्र में कम्पनी को प्रभावशाली स्थान प्राप्त करना।
(ii) उच्च कोटि उत्पादकता एवं समय पर सेवा प्रदान करके तथा बेहतर इंजीनियरिंग अभ्यास के साथ-साथ उत्तम निगमित शासन और ग्राहकों की संतुष्टि
आदि व्यवस्थित करके विश्वव्यापी पहचान बनाना।